दुकान से 67 फर्जी आईडी और 62 रेल टिकट बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को सिवान स्थित एक दुकान में छापा मारकर संचालक सहित दो को गिरफ्तार किया। दुकान से 67 फर्जी आईडी, लाखों रुपये की कीमत के 62 रेल और प्रतिबंधित समान बरामद किया गया। दोनों को खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
सीआईबी प्रभारी छपरा संजय राय, अरविंद यादव भटनी और आरपीएफ निरीक्षक सिवान अजय सिंह को मुखबिरों से सिवान स्थित अयूब कांप्लेक्स में टिकट कालाबाजारी की सूचना मिली। टीम ने कंप्यूटर जोन टूर ट्रेवल्स की दुकान में छापाम मारा और संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। दुकान से 67 फर्जी आईडी, 62 रेल टिकट, तीन लैपटॉप, नगदी 5560 रुपये, प्रिंटर,और तीन मोबाइल जब्त किया। पकड़े गए आरोपित मो.सादिक निवासी तेतुरिया और आसिफ निवासी प्रतापपुर,थाना हुसैनगंज, सिवान के विरुद्ध आरपीएफ ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि पिछले पांच सालों से वे टिकट कालाबाजारी में सक्रिय हैं। सीआईबी प्रभारी भटनी अरविंद यादव ने कहा कि पकड़े गए दोनों आरोपितों की तलाश काफी दिनों से चल रही थी। मुखबिर के सूचना पर पकड़ा गया है जांच में अन्य नाम भी सामने आए हैं जल्द ही उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।