फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भदिला प्रथम गांव मेंे आवागमन के लिए सिर्फ दो नाव की व्यवस्था

Sat, 25 Jul 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बाढ़ के पानी से घिरा भदिला प्रथम गांव टापू बन गया है। इस गांव के लोग घर में कैद हो गए हैं। इनके आवागमन के लिए सिर्फ दो नाव ही लगाए गए हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे से सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर स्थिर है।
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर शुक्रवार को 65.85 और राप्ती 68.20 मीटर पर स्थिर रहा। भदिला गांव के विनय यादव, विंध्यवासिनी देवी, सोनेलाल यादव आदि का कहना है कि जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए बाजार जाने के लिए जान जोखिम में डालकर नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा दिक्कत छात्रों, नौकरीपेशा, दिहाड़ी मजदूरों, वृद्धजनों और मरीजों को हो रही हैं। उधर सरयू पार परसियां-विशुनपुर देवार में मोहन सेतु के पास सरयू बेतहाशा कटान कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें