फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग रिहायशी झोपड़ी जली

Sat, 25 Jul 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के छापिया जयदेव गांव में शुक्रवार शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। आग से अनाज, कपड़े आदि जल गए। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। राजस्व टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

छपिया जयदेव गांव निवासी रविंद्र प्रसाद की रिहायशी झोपड़ी में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग से पूरी झोपड़ी जलने लगी। परिवार वाले और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक पूरी झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी।
पीड़ित रविंद्र प्रसाद ने प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है। राजस्व टीम भेजकर नुकसान का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें