फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में 10 बेड की व्यवस्था

Sun, 08 Nov 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दिवाली और छठ पूजा के दौरान पटाखों से झुलसने, आग लगने और सड़क हादसों में घायल होने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति में मेडिकल कॉलेज देवरिया में आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 बेड का विशेष वार्ड आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 30 बेड की इमरजेंसी में सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि त्योहार पर मेडिकल कॉलेज में दस बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। सीएमएस ने बताया कि इमरजेंसी के लिए चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।जीवनरक्षक दवाओं, इंजेक्शन, बर्न ड्रेसिंग सामग्री, ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें