फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम होगा रुद्रपुर कोतवाली का दायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कम होगा रुद्रपुर कोतवाली का दायरा
विज्ञापन

सुरौली पैकौली में बन रहे नए थाने में मर्ज होंगे 15 गांव
रुद्रपुर, मदनपुर और भलुअनी थाने के गांवों को मिला कर बन रहा थाना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तहसील क्षेत्र में नया थाना बनने से रुद्रपुर कोतवाली का दायरा कम होने जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के 15 गांवों को सुरौली पैकौली में प्रस्थावित नए थाने में मर्ज कर दिया गया है। इसका नक्शा नजरी तैयार कर शासन में भेज दिया गया है। नया थाना बनने से रुद्रपुर कोतवाली के साथ मदनपुर और भलुअनी थाने का दायरा भी कम हो रहा है।
विज्ञापन

सीओ अंबिका प्रसाद ने बताया कि रुद्रपुर, मदनपुर और भलुअनी थाने के गांवों को मिलाकर नए थाने का खाका तैयार किया गया है। सुरौली पैकौली में खुल रहे नए थाने से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में काफी सहूलियत मिलेगी। इस थाने में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के 15 संवेदनशील गांवों को मर्ज किया गया है। नए थाने में मर्ज होने वालों में कच्ची शराब के करोबार धंधे को लेकर चर्चित कोईलगढ़हा, उसरा, जंगल तरैनी, ठकुरही, जोकहां खास, जोकहा दह, नकटापार, परसा जंगल, तिवई को जोड़ दिया गया है। वहीं, अम्मा उर्फ अमवा, बेलवा, करौंदी, कुकुरिहा, पटखौली और दुबौली गांव भी सुरौली पैकौली थाने का हिस्सा होगा। मदनपुर थाने के पकड़ी बाजार चौकी के अंतर्गत आने वाले गांवों को भी नए थाने में मर्ज किया जाएगा। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में चिरागी और लाचिरागी मौजों को मिलाकर करीब 135 गांव हैं। देवरिया कोतवाली की सीमा से सटे रुद्रपुर के कोतवाली के अधिकांश गांव अब नए थाने में मर्ज हो जाएंगे। नया थाना खुलने से झिरुआ चौकी की अहमियत कम हो गई है। इस बाबत सीओ ने कहा कि रुद्रपुर कोतवाली के तहत आने वाली सभी चौकियां पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी। नए थाने का संचालन शुरू होने तक मर्ज हो रहे सभी गांवों की सुरक्षा व्यवस्था कोतवाली से संचालित होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें