फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के साथ चेयरमैन ने थाना घेरा

Fri, 25 Dec 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सफाई नायक की पिटाई को लेकर चेयरमैन छट्ठे लाल निगम ने शुक्रवार को थाने का घेराव किया। इस दौरान नगर के सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 सफाई कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने मामले में केस नहीं दर्ज करने पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केस नहीं दर्ज होने पर नगर की सफाई व्यवस्था रोकने की चेतावनी दी।
सफाई कर्मचारियों के अनुसार सफाई नायक सुभाष कनौजिया बृहस्पतिवार को चेयरमैन के आदेश पर मलहटोली वार्ड में नाले की सफाई करा रहे थे।

इस दौरान वार्ड का एक युवक उनसे उलझ गया। आरोप है कि उसने सफाई नायक की पिटाई की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना को लेकर सफाई नायक ने पुलिस को तहरीर दी है। लेकिन घटना के एक दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इस कारण गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य ठप कर अहले सुबह थाने का घेराव किया। चेयरमैन छठ्ठे लाल निगम ने कहा कि सफाई नायक की पिटाई के कारण नगर की सफाई व्यवस्था बाधित हुई है। उन्होंने ने मामले में पुलिस से तत्काल न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


 थाना का घेराव कर रहे सफाई कर्मचारी को कोतवाल ने 24 घंटे में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना घेरने वालों में सभासद सचिदानंद शुक्ल, भभूती यादव, लल्लन गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, विजय बहादुर, सुशील कुमार, अमरजीत, भोला प्रसाद, कमलेश कुमार, शनि कुमार, उमेश, संजय आदि कर्मचारी मौजूद रहे। इस बाबत कोतवाली प्रभारी रामअशीष यादव ने कहा कि एससीएसटी का ममले की जांच सीओ रुद्रपुर करेंगे। सीओ के आदेश पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें