फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तृतीय श्रेणी कर्मचारी के लिए आवेदन की तिथि 6 जून तक

Tue, 28 May 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। अध्यक्ष /जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह-प्रथम ने बताया है कि उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में जनपद देवरिया में स्थापित एडीआर सेंटर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में तृतीय श्रेणी कर्मचारी (कनिष्ठ लिपिक) के 2 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये गए है। उन्होंने बताया है कि पद की प्रकृति संविदा है। मासिक मानदेय 10,730 निर्धारित है।
विज्ञापन

उक्त पद के लिए शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट या समकक्ष, हिन्दी टंकण का ज्ञान (25 शब्द प्रति मिनट), अंग्रेजी टंकण व कंप्यूटर का ज्ञान रखने वालों का वरीयता दी जाएगी। आवेदक की आयु 31 जुलाई 2024 को 18 वर्ष से कम न हो व 35 वर्ष से अधिक न हो। तृतीय श्रेणी कर्मचारी (कनिष्ठ लिपिक) संविदा पदों पर सृजित किये गये पदों पर कार्यकाल 28 फरवरी 2025 तक होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए जनपद न्यायालय देवरिया में स्थित एडीआर सेण्टर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के कार्यालय में 6 जून को दोपहर 01:30 बजे तक करना होगा। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें