संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। कपरवार के मठियां टाेला में रविवार की रात चहारदीवारी फांद कर एक घर में चोर घुस गया। रतजगा हो जाने के कारण परिजनों ने चोर को देखकर शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
कपरवार के मठियां टोला निवासी दिलीप मोदनवाल पुत्र लालबहादुर के घर के दक्षिण की ओर से चोर चहारदीवारी फांदकर घर में घुस गया। परिजनों के अनुसार, उमस भरी गर्मी होने और प्यास के कारण दिलीप कमरे से बाहर निकला तो चोर को देख शोर मचाने लगा। इससे आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। चहारदीवारी फांदते समय चोर चोटिल हो गया। पकड़ा गया चोर एक होटल का कर्मचारी बताया जा रहा है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि बाहर हूं। मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद