फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शख्स को अलग-अलग दिन मृत दर्शाकर मांगा प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स को अलग-अलग दिन मृत दर्शाकर मांगा प्रमाण पत्र
विज्ञापन

ईओ ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका को भ्रामक सूचना देकर एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए दो लोगों के खिलाफ ईओ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आरोपियों ने अपने दादा और पिता की मृत्यु अलग-अलग तिथि दर्शाई थी।
ईओ रोहित सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 12 निवासी उस्मान अली के बेटे इमरान रजा ने 15 मई को अपने दादा इशहाक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नगर पालिका में आवेदन दिया था। आवेदन में मृत्यु की तिथि 12 मई दर्शायी गई थी। मृतक के पुत्र मोहम्मद ईशा ने 21 मई को नगर पालिका में आवेदन देकर पिता की मृत्यु की तिथि नौ मई को होना बताया। दोनों ही अपने साक्ष्य के साथ नगर पालिका में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पैरवी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही व्यक्ति की अलग-अलग तिथि में मौत की फाइल ईओ के पास पहुंची तो दोनों आवेदकों को अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय में बुलाया गया। किसके साक्ष्य सही और किसके गलत इसकी पुष्टि नहीं होने पर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें