फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली व ईद पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

Sat, 28 Feb 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें जनपद में अमन-शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सम्मानित सदस्यों को पुस्तक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद समिति के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए जनपद में सामाजिक समरसता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी होली एवं ईद पर्व की जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अपील की कि सभी लोग आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
विज्ञापन

इस दौरान यह भी कहा गया कि जिला एकीकरण समिति देवरिया अपने उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सक्रिय भूमिका निभाए, जिससे यह समिति प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श उदाहरण बन सके। बैठक में समिति के सदस्य कमलेश पाण्डेय (मा० सदस्य, जिला पंचायत), डॉ. शोभा शुक्ला, फादर सिन्जोजान (संत पुष्पा मिशन), विस्मिल्ला लारी (पूर्व सदर, अंजुमन इस्लामिया), दामोदर दास (ग्रंथी, गुरु सिंह सभा, देवरिया), राजेश नारायण दास (उत्तराधिकारी, मनोकामना पूर्ण श्री हनुमान जी मंदिर), डॉ. राधेश्याम शुक्ला, सर्वेश नाथ त्रिपाठी तथा रत्नेश्वर शुक्ल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें