फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला फुटपाथ ठेला एवं पटरी व्यवसायी सेवा समिति गठित, अनूप कुमार बने जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला फुटपाथ ठेला एवं पटरी व्यवसायी सेवा समिति गठित, अनूप कुमार बने जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

देवरिया। जिला फुटपाथ ठेला एवं पटरी व्यवसायी सेवा समिति की बैठक रविवार को टाउनहाल में हुई। समिति के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। अनूप कुमार गुप्ता दोबारा जिलाध्यक्ष चुने गए। राजू गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व तारकेश्वर को जिला महासचिव चुना गया। संरक्षक मंटू बाबू जायसवाल ने कहा कि जिले में किसी भी फुटपाथ व्यवसायी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। संगठन पथ विक्रेताओं की रोजी रोटी को बचाए रखने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों का कार्यकाल जनवरी 2022 तक होगा। यह 15 दिन के भीतर कमेटी गठित कर उसकी सूची सौंपेंगे।
विज्ञापन

चुनाव के बाद ठेला पटरी व्यवसायियों ने एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली मिलन किया। इस दौरान लालजी वर्मा, महेंद्र जायसवाल, सत्यप्रकाश जायसवाल, अजय जायसवाल, स्वतंत्र पांडेय, अमर प्रजापति, ज्वाला मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, नंदलाल राजभर, कमलेश रौनियार, विनोद गुप्ता, संतोष जायसवाल, मकबुल अंसारी, अर्जुन राय, सुनील सोनकर, अजय पाल, कैलाश सोनकर, आनंद सोनकर, दिलीप जायसवाल, उदय बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें