फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा भाजपा की हताशा: डॉ आशुतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा भाजपा की हताशा: डॉ आशुतोष
विज्ञापन

भाटपाररानी। सपा विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दर्ज फर्जी मुकदमा भाजपा के हताश और निराश होने का द्योतक है। गरीबों, किसानों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं के उत्पीड़न व महंगाई के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से प्रत्येक जनपदों में स्वयं जाकर सरकार का विरोध एवं जनता की आवाज बनने से भाजपा घबरा गई है। साजिश के तहत मुरादाबाद में उन पर हमला कराना एवं फर्जी मुकदमा लिखवाना भाजपा की घबराहट का परिचायक है। भाजपा यह जान गई है कि 2022 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सरकार बनने जा रही है। इससे परेशान होकर वह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश भ्रमण को रोकने की साजिश के तहत फर्जी मुकदमा लिखवा रही है। समाजवादी ऐसे फर्जी मुकदमों से नहीं डरते हैं। अब चाहे जितना भी मुकदमा प्रदेश सरकार लिखवाले। जनता की आवाज को नहीं रोक सकते हैं। सपा का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग
देवरिया। सयुस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जेल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि मुकदमा वापस नहीं हुआ तो हम बाध्य होंगे। कहा कि सरकार पुलिस के बल पर विरोध को दबाना चाहती है। गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों अल्पसंख्यकों, वंचित लोगों की आवाज उठाना अगर जुर्म है तो समाजवादी यह जुर्म करते रहेंगे। इस दौरान रामप्रीत यादव, सूरज कुशवाहा, शिवनाथ यादव, इमामुद्दीन खान, जीतेश, अंकित, रामवृक्ष राजभर, शाकिर अली, वीरेंद्र प्रताप शाही, कृष्णानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें