फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह करोड़ से महेन और समोगर तटंबध पर कटान रोधी कार्य होंगे

Wed, 24 Dec 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने दी मंजूरी, 455 मीटर लंबे तटबंध पर कराया जाएगा कार्य संवाद न्यूज एजेंसीबरहज। तहसील क्षेत्र के राप्ती नदी तट पर करीब छह करोड़ 33 लाख की लागत से 455 मीटर लंबे तटबंध पर कटान रोधी कार्य कराए जाने की योजना है। जिस पर शासन ने मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कराने की कवायद की जा रही है। पूर्व में टेक्निकल टीम ने मंजूरी दे दिया था। तटबंध के मजबूत होने से दर्जनों गांवों को बाढ़ से सुरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

महेन और समोगर तटबंध पर पिछले विगत वर्षों से नदी कटान कर रही है। बरसात के मौसम में नदी का उग्र रूप देख करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों की नींद उचट जाती है। बेतहाशा कटान को देखते हुए सहायक अभियंतान उपेंद्र प्रसाद की टीम ने स्टीमेट भेजा था। लोगों के अनुसार टेक्निकल टीम की मुहर लगने के बाद 25 नवंबर को स्थाई संचालन समिति की बैठक में परियोजना पर चर्चा किया जाना था।
अधिकारियों के अनुसार महेन-केवटलिया तटबंध पर करीब चार करोड़ पांच लाख की लागत से जियो बैग, लांचिंग अपरन, बोल्डर आदि, जबकि मदनपुर-केवटलिया 150 मीटर तटबंध पर दो करोड़ 28 लाख की लागत से कार्य कराया जाना है। शासन से मुहर लगने के बाद से टेंडर प्रक्रिया शुरू कराए जाने की कवायद तेज हो गई है। लोगों के अनुसार जगह-जगह नदी के कटान से गांवों के अस्तित्व पर खतरा बढ़ गया था। इसके बन जाने से एक दर्जन से अधिक गांवों को नदी के कहर से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें