फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कटान रोधी कार्य पूरा, 64 गांवों को मिलेगी बाढ़ से राहत

Fri, 20 Feb 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/एकौना। गोर्रा नदी के कोप से भयभीत कछार में पिंडरा- भुसवल बांध पर संवेदनशील स्थलों पर हो रहे कटान को रोकने के लिए चल रहा निरोधात्मक कार्य पूरा हो गया हैं। इससे 64 गांवों को बाढ़ से बचाव होगा। इन गांवों हर साल फसलें बाढ़ के पानी की भेंट चढ़ जाया करती थीं।
विज्ञापन

क्षेत्र के पांच किलोमीटर लंबे तटबंध पर पिडरी और भुसवल गांव के पास भीषण कटान हो रहा था। कटान रोधी परियोजना के तहत दोनों कटना स्थलों पर जियो टैगिंग से तटबंध का पिचिंग कराया गया। कटान स्थलों का कायाकल्प हो जाने से बाढ़ प्रभावित कछार के 64 गांव में बाढ़ का खतरा कम हो गया है। गोर्रा नदी के भीषण कटान करने से तटवर्ती गांवों के अस्तित्व पर खतरा बना हुआ था।
पिड़री गांव निवासी रामसजीले ने कहा कि यहां गोर्रा नदी वर्ष 1998 से ही कटान कर रही है। गांव के लोगों की कई मकान कट कर नदी में विलीन हो चुकी हैं। कटान रोधी कार्य पूरा हो जाने से पूरे गांव को सुकून मिला है। वीर बहादुर ने कहा कि पिडरी और भुसवल में हर साल तटबंध के कटने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

गांव की चांदमती, जोगिंदर, राकेश विनोद आदि ने कहा कि काटन निरोधक कार्य काफी उपयोगी साबित हो रहा है। कुछ किसानों को मुआवजा मिल गया है बाकी किसान अपना भू अभिलेख जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें