फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एंटी करप्शन टीम ने लेखाकार को धूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, रिटायर्ड कर्मचारी को कर रहा था परेशान

Tue, 28 Mar 2023 04:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेसी देवरिया।

सार

शुभनाथ बिहार के वैशाली जनपद में शिक्षक पद से चार माह पहले रिटायर हुए। उन्होंने एंटी करप्शन गोरखपुर से शिकायत की थी कि देवरिया कोषागार में तैनात लेखाकार दिनेश उपाध्याय दस हजार रुपये घूस मांग रहे हैं। एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को दोपहर में कोषागार में ही घूस लेते दिनेश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
देवरिया समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में ट्रेजरी आफिस में तैनात एक लेखाकार को मंगलवार की दोपहर में गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोप है कि लेखाकार ने एक रिटायर्ड अध्यापक से पेंशन स्वीकृति के बदले घूस लिया है। घटना की जानकारी होने पर कर्मचारी नेता कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव निवासी शुभनाथ बिहार के वैशाली जनपद में शिक्षक पद से चार माह पहले रिटायर हुए। उन्होंने एंटी करप्शन गोरखपुर से शिकायत की थी कि देवरिया कोषागार में तैनात लेखाकार दिनेश उपाध्याय दस हजार रुपये घूस मांग रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को दोपहर में कोषागार में ही घूस लेते दिनेश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले की जांच पड़ताल टीम कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें