फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक और ट्रांसमिशन केंद्र का होगा निर्माण...बिजली की समस्या का होगा स्थायी समाधान

Sun, 07 Jan 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन चिह्नित कर शासन में भेजी गई फाइल, स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम
विज्ञापन

अतिरिक्त लोड की वजह से छह उपकेंद्रों को कुशीनगर से दी जाती है बिजली आपूर्ति
कतरारी में स्थित 220 केबी के ट्रांसमिशन केंद्र से 35 बिजली उपकेंद्र को होती है आपूर्ति

देवरिया। लो बोल्टेज, फाल्ट समेत बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं से जूझ रहे जिले के उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलेगी। जिले में 220 केबी क्षमता के एक और ट्रांसमिशन केंद्र का निर्माण होगा। इसके लिए चिह्नित जमीन का मामला विभागीय खींचतान में फंसा था, जो अब सुलझ गया है। शासन को भेजी गई फाइल को हरी झंडी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे फाल्ट की समस्या तो दूर होगी ही, लो वोल्टेज से भी निजात मिलेगी।
कतरारी में स्थित 220 केबी के ट्रांसमिशन केंद्र से जिले के 35 बिजली उपकेंद्र को आपूर्ति होती है। अतिरिक्त लोड की वजह से बाकी छह उपकेंद्रों को कुशीनगर के कसया से आपूर्ति की जाती है। इसकी वजह से इन उपकेंद्रों से जुड़े करीब एक लाख उपभोक्ताओं को जब-तब लोकल फाल्ट की समस्या से जूझना पड़ता है। ओवरलोड की वजह से खासकर गर्मी के मौसम में समस्या विकराल हो जाती है। एक बार समस्या होने पर लोग दो-तीन दिन तक परेशान होते हैं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के पहल पर बिजली निगम की ओर तरकुलवा के नरायनपुर में ट्रांसमिशन केंद्र के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की गई। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया, लेकिन दो विभागों की जमीन होने की वजह से पेंच फंसा था। अब शासन स्तर पर जमीन का मामला सुलझा लिया गया है और ट्रांसमिशन केंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इससे गर्मी के दिनों में ओवरलोड की वजह से होने वाली बिजली कटौती पर रोक लगने के साथ लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी।
-
जिले के 41 उपकेंद्रों में से 35 को एक ट्रांसमिशन से होती है आपूर्ति
कतरारी के 220 केबी ट्रांसमिशन केंद्र से जिले के 41 उपकेंद्रों में से 35 को आपूर्ति दी जाती है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने पर लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है। दूसरे ट्रांसमिशन के निर्माण से जहां कुशीनगर ट्रांसमिशन से बिजली नहीं लेनी पड़ेगी वहीं लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

लोग बोले-
गर्मी के दिनों में क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी कोई सुनता नहीं है। प्रस्तावित ट्रांसमिशन के निर्माण से लाखों उपभोक्ताओं को समुचित बिजली उपलब्ध होगी।-सुभाष पाठक, जलुआ गांव

कसया से बिजली आपूर्ति होने से काफी दिक्कत होती है। लोगों को कई-कई दिन अंधेरे और उमस भरी गर्मी से बेहाल होना पड़ता है। ट्रांसमिशन केंद्र का जल्द निर्माण हो जाता तो समस्या से निजात मिलती।-प्रमोद गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि सोहिया गांव
-



-बिजली को लेकर इलाके के लोगों को परेशानियां तो होती है। इसके लिए कई बार अफसरों और जनप्रतिनिधियों से कहा गया। जनहित में ट्रांसमिशन का निर्माण जरूरी है। इसके लिए पहल होनी चाहिए। सरफराज अहमद प्रधान प्रतिनिधि नरायनपुर
-



इन उपकेंद्रों को कसया से मिलती है बिजली

-तरकुलवा, बघौचघाट, पांडेयचक, इमिलिया, सिरसिया और खैरा बलुआ उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति कुशीनगर के कसया से होती है। इन उपकेंद्रों से जुड़े लोगों बिजली की समस्या से परेशान रहते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
एक ट्रांसमिशन केंद्र होने के कारण छह उपकेंद्रों की आपूर्ति कसया से आती है। समस्या के समाधान के लिए एक और ट्रांसमिशन का निर्माण कराया जाएगा। नरायनपुर गांव में इसके लिए जमीन ढूंढ ली गई है। जमीन को लेकर शासन स्तर पर कुछ मामला फंसा था, जो सुलझ गया है। विभागीय प्रक्रिया पूरा कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा।-जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें