फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवैध वसूली करने वाले संविदा कर्मी की सेवा समाप्त

Sun, 07 Jan 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका में मकान मालिकों से टैक्स के नाम पर अवैध वसूली का खेल काफी दिनों से चल रहा था, इसकी शिकायत व्यापारियों ने ईओ से भी की थी। मकान मालिकों के शिकायत पर हुई जांच में अवैध वसूली की पुष्टि होने पर एक संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त करते हुए दो से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक दीपक पति तिवारी, कर समाहर्ता श्रीकृष्ण मोहन कुशवाहा, आउट सोर्सिंग कर्मी अमित मिश्रा कागजों में हेराफेरी कर टैक्स के नाम पर लोगों से वसूली कर रहे थे। ऐसी शिकायत मिलने पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई थी। बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।
वार्ड नंबर आठ मुंशी गोरखनाथ टोला के 54 और 55 मकान के मालिक ने टैक्स के नाम पर अवैध वसूली करने की शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई नगर पालिका की तरफ से की गई है। इसके पूर्व व्यापार मंडल की तरफ से टैक्स के नाम पर अवैध वसूली न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि टैक्स के नाम पर अवैध वसूली करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मी अमित मिश्रा की सेवा समाप्त कर दी गई है। जबकि अन्य दो कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें