फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तार बाबू गिरोह का एक और इनामी बदमाश चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बनकटा पुलिस की मदद से 25 हजार के इनामी बदमाश लक्ष्मण यादव को दबोचा
विज्ञापन

- बनकटा एवं लखनऊ एसटीएफ ने रुस्तम बहियारी गांव के बगीचे के पास से किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। थाना क्षेत्र में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश लक्ष्मण यादव को लखनऊ एसटीएफ ने बनकटा पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने उससे सघन पूछताछ की। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
लक्ष्मण यादव तारबाबू गिरोह के साथ आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस शातिर बदमाश तारबाबू, इनामी दुर्गेश यादव व कृष्णा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बनकटा थाने के रुस्तम बहियारी गांव निवासी 25 हजार का इनामी बदमाश लक्ष्मण यादव पुलिस की आंख में धूल झोंक कर काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। लक्ष्मण यादव कुछ दिन पूर्व पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बदमाश तारबाबू के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। उसने तारबाबू के साथ 10 जून को बनकटा के रुस्तम बहियारी गांव के खड़वा टोला निवासिनी सुनीता देवी पत्नी बाबूलाल यादव के साथ मारपीट करते हुए सोने की चैन लूट ली थी। उनकी तहरीर पर तारबाबू यादव व दुर्गेश यादव सहित सात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने 28 जून को तारबाबू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके बाद 25 जुलाई को पुलिस इस मामले में नामजद दुर्गेश यादव व कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दुर्गेश यादव भी इनामी बदमाश था। उसके ऊपर भी 25 हजार रुपये का इनाम था। इनामी बदमाश लक्ष्मण यादव पर बनकटा व भाटपार रानी थाने में 12 मामले दर्ज हैं, इसमें पशु क्रूरता का भी एक मामला दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम राहत की सांस ले रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, एसटीएफ के मृत्युंजय सिंह, कविन्द्र साहनी, सुरेश कुमार, सज्जन चौहान व बनकटा थाने के कांस्टेबल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें