फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता शुरू..समापन समारोह में बंटेगा पुरस्कार

Mon, 02 Feb 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज, मठ लार में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। दो दिवसीय इस आयोजन में खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर होंगे।
विज्ञापन

पहले दिन पुरुष वर्ग की लंबी कूद में अमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नीतीश कुमार गोंड द्वितीय और अमित यादव तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की लंबी कूद में न्यासा परवीन ने बाजी मारी। खुशी कुमारी को द्वितीय तथा सबनम खातून को तृतीय स्थान मिला।
शॉटपुट पुरुष वर्ग में मो. इरशाद प्रथम, अश्वनी यादव द्वितीय और बिमलेश मिश्रा तृतीय रहे। महिला शॉटपुट में शिल्पी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि न्यासा परवीन द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में भी मो. इरशाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विमलेश द्वितीय और अमित यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिताओं में 200 मीटर महिला दौड़ में बेबी साहनी प्रथम, रेनू यादव द्वितीय और प्रीति कुमारी तृतीय रहीं। 400 मीटर पुरुष दौड़ में अहसान ने प्रथम, तौफीक ने द्वितीय और रितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर पुरुष दौड़ में अमित कुमार प्रथम, तौफीक अंसारी द्वितीय और नीतीश कुमार तृतीय रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो. आनंद कुमार कपिल, प्रो. संजय राय, डॉ. हेमंत मिश्र, डॉ. संजयन त्रिपाठी, डॉ. नूर आलम, डॉ. विनय बरनवाल, डॉ. गायत्री जायसवाल, डॉ. गुंजन रानी सहित अनेक शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें