मृत लेखपाल के घर के दरवाजे पर पहुंचकर पिता को ढांढस और सांत्वना देती राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी ग
- फोटो : सांकेतिक
सलेमपुर। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लेखपाल आशीष के निधन की सूचना मिलने पर राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी मंगलवार को गौतम गांव धनगड़ा के बरावं टोला पहुंचीं। उन्होंने आशीष के परिजनों से मामले की जानकारी और लेखपाल के निधन पर दुख जताया।
इस दौरान उन्होंने एसडीएम से इस परिवार को मिलने वाली सरकारी मदद की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। राज्य त्री ने सलेमपुर तहसील परिसर में लेखपाल आशीष के नाम पर लेखपाल भवन बनवाने और इसका खर्च अपनी निधि से देने की घोषणा भी की।
मंगलवार को राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम आशीष के गांव धनगड़ा के बरावं टोला पहुंचीं। वहां आशीष के पिता, पत्नी और बहन से बात कर घटना को दुखद बताया।
इस दौरान एसडीएम दिशा श्रीवास्तव और तहसीलदार अलका सिंह से आशीष के परिवार को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि डीएम के माध्यम से शासन को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही शासन के तरफ से मिलने वाले सरकारी योजनाओं को पीड़ित परिवार तक पहुंचा दिया जाएगा।
इस दौरान तहसील परिसर में लेखपालों के बैठने के लिए अपना भवन नहीं होने का मामला उठा। इस पर राज्यमंत्री ने कहा कि तहसील परिसर में लेखपाल भवन का निर्माण के लिए मैं अपने निधि से धन दूंगी। इस भवन का नाम आशीष लेखपाल भवन होगा। संवाद