फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दस्तावेज अधूरे मिलने पर एएनएम का वेतन रोका

Sun, 22 Nov 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर ब्लॉक में शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. कार्तिक पांडेय ने तीन स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान दस्तावेज अधूरे मिलने पर एक एएनएम का वेतन अगले आदेश तक रोकने और अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डिप्टी सीएमओ ने सबसे पहले पुरैना उपकेंद्र के जमुई गांव में वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया।
आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम उपस्थित मिलीं मगर एएनसी रजिस्टर, टीकाकरण की ड्यू लिस्ट और गर्भवती व बच्चों के अभिलेख अधूरे मिले। इस पर एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। पड़री बाजार पीएचसी में साफ-सफाई संतोषजनक मिली मगर फार्मासिस्ट मौजूद मिले। अन्य कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। सीएचसी सलेमपुर के प्रसव कक्ष में अभिलेखों की जांच कर सभी प्रविष्टियां समय से दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद बीपीएम, बीसीपीएम और बैम के साथ बैठक कर जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत सभी लाभार्थियों का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।
छूटे प्रसव का विवरण ई-कवच पोर्टल पर दर्ज करने और संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल और सतीश सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें