फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लापरवाही पर एई सिडको को प्रतिकूल प्रविष्टि, तीन अफसरों का वेतन रोका

Sun, 22 Nov 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने एई सिडको को प्रतिकूल प्रविष्टि देने, जिला समाज कल्याण अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में नहीं आने पर अधिशासी अभियंता आरईडी और अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) का एक दिन का वेतन रोकने को कहा।
विज्ञापन

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें डीएम ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को 15वें और पांचवें वित्त आयोग से आवंटित धनराशि की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। पंचायत सहायकों के कार्यों, ग्राम प्रशासकों से संबंधित लंबित जांचों और डॉ. आंबेडकर प्रतिमा निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में बीसी सखी, स्वयं सहायता समूहों के गठन और वीबी-जी रामजी योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने जल निगम को सड़क मरम्मत (रोड रेस्टोरेशन) की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के साथ बीओसीडब्ल्यू में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी रिपोर्ट तथ्यपरक हों। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह आदि अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें