फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगा कर दी जान

विज्ञापन
अमरजीत चौहान की फाइल फोट़ो
विज्ञापन
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा बुजुर्ग ठाकुरपुर में हुई घटना, पंचायत के बाद पत्नी गई थी मायके
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कर कार्रवाई में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी


भाटपाररानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा बुजुर्ग ठाकुरपुर में रविवार की दोपहर पति-पत्नी के बीच पंचायत के बाद पत्नी मायके चली गई। इससे क्षुब्ध होकर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया।
ग्राम छपरा बुजुर्ग ठाकुर निवासी अमरजीत चौहान 27 पुत्र स्व. दुर्गा चौहान की शादी 16 जून को ही बिहार के सिवान जनपद के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रोहड़ा में इंद्रासन महतो की लड़की के साथ हुई थी। पति अमरजीत चौहान घर पर ही रह कर मजदूरी करता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी बात पर हमेशा विवाद होता था। बीती रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे मायके वाले दोनों के बीच पंचायत के बाद उसे लेकर चले गए। इससे आहत होकर अमरजीत ने अपने टीनशेड के मकान में लगे बल्ली के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूरी करने गए उसके भाई जब बाहर से दोपहर को घर पहुंचे तो यह दृश्य देखकर शोर किए। आसपास के लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर गांव पहुंच शव को उतरवाया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

साइड स्टोरी
तीन भाइयों में बड़ा था मृतक अमरजीत
भाटपाररानी। मृतक अमरजीत चौहान अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो भाई बुलेट और पतरू उससे छोटे थे तथा वे भी गांव में मजदूरी करते थे। पिता दुर्गा चौहान और माता की पहले ही मौत हो चुकी है। शादी के बाद पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। यहां तक की हाथापाई भी हो जाया करती थी। शनिवार की रात भी यही हुआ और खाना तक नहीं बना। अमरजीत की पत्नी ने मायके वालों को फोन पर सूचना देकर बुला लिया तथा पति के साथ रहने से इंकार करने लगी। दोनों के बीच बातचीत और पंचायत के बाद पत्नी मायके वालों के साथ चली गई। इस बात से आहत अमरजीत इस गम को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से ही आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार के सामने जीवन यापन की बड़ी समस्या आन खड़ी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें