फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाराज जेई ने दी चेतावनी, काम करो नहीं तो होगी कार्रवाई

Sun, 29 Mar 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। विद्युत निगम में कार्यरत संविदा लाइनमैनों की कार्यप्रणाली का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। वहीं निगम की भी छवि धूमिल हो रही है। बनकटिया दूबे उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही से नाराज जेई ने उन्हें ह्वाटसएप ग्रुप में ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम नहीं कर सकते तो पद खाली कर दें।
विज्ञापन

क्षेत्र के बनकटिया दूबे स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के एक व्हाट्सएप ग्रुप में बिजली निगम के स्थानीय अफसर व कर्मचारी भी जुड़े हैं। शुक्रवार को सोहनपुर क्षेत्र में काफी देर से बिजली गुल थी। इस पर ग्रुप के एक सदस्य ने बिजली कब आएगी इसकी जानकारी मांगी थी। इस प्रश्न का उत्तर काफी देर बाद एक लाइनमैन ने यह कहते हुए दिया कि सोहनपुर का फीडर ब्रेकडाउन हो गया है। लाइनमैन की कार्यशैली पर जेई ने व्हाट्सएप ग्रुप में ही सार्वजनिक रूप से यह लिखते हुए हिदायत दी कि सभी लाइनमैनों का घर सोहनपुर में है, फिर भी ब्रेकडाउन ठीक नहीं हो पा रहा है। इस मामले में जेई अवधेश कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं की दिक्कत दूर करना पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें