बखरा। गौरी बाजार थानाक्षेत्र के करमाजीतपुर गांव के पश्चिमी टोल में शुक्रवार को देर रात रामनवमी अचानक मातम में तब्दील हो गया। यहां 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन युवक का दाह संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार करमजीत पुर गांवके पश्चिमी टोले में रामनवमी पर गांव के एक व्यक्ति के घर कीर्तन का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को आधी रात को कार्यक्रम खत्म होने के बाद गांव निवासी युवक मन्निलाल निषाद पुत्र सिकंदर निषाद टेंट में लगे लोहे का पाइप निकलने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच लोहे की पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को छू गया। लोहे के पाइप में अचानक करंट आने से वह बुरी तरह झुलस गया।