फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में सबक सिखाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 14 Jul 2016 10:49 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विभिन्न तरह का काम लिया जाता है लेकिन उसके एवज में पारिश्रमिक के तौर पर कुछ नहीं मिलता है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया। राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़े कार्यकर्ता और सहायक बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए मेन रोड पर पहुंचे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुजूम यहां से सिविल लाइंस में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में उमड़ा।

मांगपत्र में कहा गया है कि पांच महीने से मानदेय बाकी है लेकिन अधिकारियों के सेहत पर असर नहीं पड़ रहा है। मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं अब दुकान से कर्ज मिलना मुश्किल हो गया। किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रामस्वरुप, विमल मिश्र, देवेंद्र तिवारी, सुमन सिंह, हुस्नतारा, अंजलि तिवारी, माया शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें