फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से हड़ताल पर रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sun, 18 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एक स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की बैठक हुई। इसमें आंदोलित कार्यकर्ताओं ने सोमवार से कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। हड़ताल के दौरान पुष्टाहार का भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उठान नहीं करेंगी। नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी किया।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश महामंत्री गीतांजली मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव कर रही है। कई बार सरकार से राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, वेतन बढ़ाने आदि मांग किया गया।  लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। सरकार की दोहरी नीति के चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलमबंद हड़ताल का निर्णय लिया है जो 24 सितंबर तक चलेगा। आंदोलित कार्यकर्ता प्लस पोलिया और बीएलओ का भी ड्यूटी नहीं करेंगी। इस दौरान इंद्रावती पाल, निर्मला शर्मा, पुष्पा शुक्ल, हेमंती देवी, सुनैना देवी, पार्वती देवी, यशोदा, नीतू, गिरी, सीमा देवी, बबीता देवी, बेबी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें