फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी के ठहराव को लेकर धरना दिया

Sun, 18 Sep 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोरखपुर-मंडुआडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर रविवार को सर्वदलीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। ट्रेन के ठहराव का आदेश जारी करने की मांग पर अड़े छात्रों ने क्रमिक अनशन का  ऐलान करते हुए शाम तक धरने पर बैठे रहे। इसको लेकर रेल अफसरों से नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन

सुबह युवा नेता सुनील बर्नवाल और छात्रनेता सददाम अंसारी के नेतृत्व में लोगों ने नगर में जुलूस निकाला और नारेबाजी। यह जुलूस स्टेशन परिसर में पहुंचकर धरना सभा में बदल गया। लोगों ने कहा कि चार सितंबर को मांगों को लेकर धरना दिया गया, लेकिन रेलवे अफसरों ने अभी तक कुछ नहीं किया। दो साल पूर्व गोरखपुर-मंडुआडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव रद कर दिया गया। जिससे वाराणसी एवं अन्य शहरों को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंडल वाणिज्य निरीक्षक गोरखपुर राजाराम और यातायात निरीक्षक अजीत कुुमार के समझाने बुझाने पर लोगों ने मांगपत्र दे दिया, लेकिन ट्रेन के तत्काल ठहराव की मांग पर छात्र अड़ गए। कई छात्र क्रमिक अनशन पर बैठ गए। आंदोलन में राजेश यादव, सूरज रावत, आकाश साहनी, बादल सिंह, संदीप तिवारी, हैदर अली, सत्यप्रकाश, सतीश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें