फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि का उठाया मुद्दा

Mon, 27 Mar 2017 10:53 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के पश्चिम इचौना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महंगाई का हवाला देते हुए विधायक के सामने मानदेय बढ़ाने का मामला उठाया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र विधायक काली प्रसाद को सौंपा। 
विज्ञापन

आंगाबाड़ी कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष कमलेशा मिश्र ने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिर्फ 3000 हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। इतने कम रुपये मानदेय से परिवार का भरण पोषण नहीं हो रहा है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कई बार आंदोलन किया। पिछली सरकार इनकी मांगों को नहीं सुना और कम मानदेय में ज्यादा काम लिया। कार्यकर्ताओं ने विधायक को सौंपे गए मांग पत्र में कहा है कि अधिकांश विभागों की दशा सरकार ने सुधार दिया। लेनिक आंगनबाड़ी विभाग पर ख्याल नहीं किया। इसके चलते प्रदेश सरकार विभागीय कार्यो के अलावा स्वास्थ्य संबंधित कार्य भी कराती है। विधायक काली प्रसाद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया। इस दौरान सुमन मिश्रा, विद्या श्रीवास्तव, अनीता, विमला, मीरा, तारा देवी, गायत्री, सुमन, सरिता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें