खुखुंदू। कस्बे में नूनखार खुखुंदू मार्ग स्थित जलकल के पास जब नशा चढ़ा तो सड़क पर ही दंपती और कुछ महिलाएं आपस में भिड़ गईं। पलभर में ही हाथापाई होते-होते मारपीट होने लगी। इस दौरान कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा।
आसपास के लोगों का कहना है कि काफी देर से महिलाओं में आपसी तकरार हो रहा था। उधर, जब किसी ने पुलिस आ गई की आवाज लगाई तब जाकर सब इधर-उधर भाग खड़े हुए। महिलाओं के बीच हो विवाद होने से किसी ने बीच-बचाव करने की जहमत नहीं उठाई।
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर में जलकल स्थित देसी शराब के पास कुछ महिलाएं और पुरुष इकठ्ठा होकर वहीं छककर शराब पीने के बाद उत्पात मचाने लगे। वहां से जब लोगों ने खदेड़ा तो फिर सब सड़क पर आ पहुंचे और आपस में हाथापाई करने लगे।
यह सिलसिला करीब करीब आधे घंटे तक चलता रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस आई का शोर मचाया तब जाकर सबसे लड़ते-झगड़ते भाग निकले। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब तक सब भाग निकले थे।