रुद्रपुर। मंदिर पर आरती में शामिल होकर घर लौट रहे एक युवक की रास्ते में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज किया है। अकटहिया गांव के अभिषेक पासवान ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह 15 फरवरी की शाम को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से आरती में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। आरोप है कि रुद्रपुर गौरी बाजार मार्ग पर पंप के करीब दो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपी नीरज प्रजापति निवासी मटियरी समेत चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद