पिंडी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमसडा में आगामी दो फरवरी को रूद्र चंडी महायज्ञ तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम होना है। इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने दो सौ लोहे के पाइप के यज्ञ ध्वज 20 जुलाई को लगाकर यज्ञ क्षेत्र को चिह्नित किया था। इसी ध्वज में से 22 ध्वज को शनिवार की रात कुछ मनबढ़ों ने तोड़ दिया।
रविवार की सुबह टूटा ध्वज जमीन पर पड़ा देख यज्ञ आयोजन कमेटी के संयोजक प्रधान घनश्याम गुप्ता और डॉ. शैलेंद्र कुमार मौर्य ने फोन से पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लार उमेश वाजपेयी व हल्का दरोगा गोविंद सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर गए और ग्रामीणों से उक्त प्रकरण के बारे में जानकारी ली।
आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से कुछ अराजक तत्वों ने इस प्रकार का कृत्य किया है। ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। इलाके के दोई गोविंद सिंह ने आयोजन कमेटी के लोगों को अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद