फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में महिला की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में महिला की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

नायब तहसीलदार और सीओ ने लिया घटना का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के मनियापार गांव निवासी अजीत उर्फ निखिल सिंह की पत्नी शुभम देवी (25) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार कमलाकांत भाष्कर और सीओ रुद्रपुर अंबिकाराम ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के पिता अभिराम सिंह ने शुभम की ससुराल वालों पर मारने-पीटने और जहर देकर मारने की आशंका जताई।
विज्ञापन

मनियापार गांव निवासी निखिल ने बृहस्पतिवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे फोन पर ससुर अभिराम सिंह को पत्नी शुभम की मौत की सूचना दी। जानकारी होने पर मायके वाले और मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार बरहज, सीओ रुद्रपुर और इंस्पेक्टर श्याम लाल यादव ने घटना की बाबत लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार निवासी अभिराम सिंह की पुत्री शुभम की शादी 18 मई 2015 को मनियांपार गांव निवासी निखिल सिंह से हुई थी। इनसे पुत्री कनक (3) पुत्र (1) वर्ष है। निखिल विदेश में रहता था। इधर घर पर रह रहा है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर शराब पीकर पत्नी को मारता-पीटता था। बुधवार की देर शाम भी कहासुनी हुई थीं। विवाहिता के पिता का कहना है कि दस दिन पूर्व वह मायके से ससुराल आई थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर ने बताया कि पति और ससुर घर से फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें