फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की चपेट से महिला फरियादी की मौत

Fri, 24 Feb 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की रहने वाली थी, फरियाद करने पहुंची थी बरियारपुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाने पर फरियाद लेकर पहुंची महिला की शुक्रवार शाम ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी जानकारी पर घर में मातम छा गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के भुजौली खुर्द निवासी मारकण्डेय तिवारी की बरियारपुर के बरइथा में जमीन है। शुक्रवार को वह पत्नी पूजा (28) के साथ बरइथा अपने जमीन पर मकान निर्माण शुरू कराए। तभी पड़ोसियों से उनका विवाद हो गया। आरोपियों ने दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत करने दंपती बरियारपुर थाने पर पहुंचे। थाने के सामने पूजा तिवारी किसी से फोन पर बात कर रही थीं, तभी एक ट्रक ने रौंद दिया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेने के बाद चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें