फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगा ली शरीर में आग

Fri, 24 Feb 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के सेल्हरापुर के राजभर टोले का मामला
विज्ञापन

पुलिस तत्परता से बची जान, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराकर परिजनों को सौंपा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सेल्हरापुर के राजभर टोले में शुक्रवार दोपहर को एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद स्वयं को आग के हवाले कर लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बढ़कर पहले जल रहे युवक के शरीर से आग बुझाई। फिर स्वयं की गाड़ी से अस्पताल लाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस की सूझबूझ से युवक की जान बच गई।
सेल्हरापुर के राजभर मोहल्ला निवासी भोला राजभर (35) शुक्रवार दोपहर को पत्नी रिंकू देवी से किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। मामला मारपीट तक पहुंच गया। वह पत्नी रिंकू देवी को पीटने लगा। विवाद बढ़ते देखकर रिंकू पड़ोसी के घर जाकर छिप गई। इसके बाद भोला उसके कपड़े लाकर बाहर जलाने लगा। फिर उसने घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। पुलिस को सूचना देने से नाराज भोला ने स्वयं को आग के हवाले कर लिया। उसे जलते देख किसी ने आग बुझाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस-पास के लोग तमाशबीन बने रहे। उधर, तब तक एसआई अभिनाश मौर्या मयफोर्स और 112 पुलिस मौके पर पहुंच गईं। भोला को जलते देखकर पुलिस ने आगे बढ़कर सबसे पहले उसकी जान बचाई। फिर तत्काल अपने वाहन में लेकर न्यू पीएचसी खुखुंदू आई। प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।
एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचने से पूर्व भोला ने आग लगा ली थी। आग बुझाकर उसे अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें