फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेकाबू बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, दो घायल

Wed, 08 Oct 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग-रतसिया मार्ग पर देसी शराब की दुकान के पास सोमवार की शाम बेकाबू बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक राहगीर भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन


बाइक सवार की पहचान रवि बैठा निवासी करजनिया, थाना मैरवा, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गया। पास से गुजर रहे एक राहगीर के पैर में बाइक लगने से वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही बनकटा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पीएचसी बनकटा भेजवाया। बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें