संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में मंगलवार देर रात ट्रक ने राह चलते वृद्ध को रौंद दिया। वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी सुभाष चौहान (60) पुत्र सिंहासन रोज की तरह भोजन करने के बाद घर में सोए थे। देर रात वह लघु शंका करने के लिए सड़क के किनारे गए थे। लौटते समय कंचनपुर से गोरयाघाट की तरफ जा रहे ट्रक ने उनको सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने की आवाज सुनकर जब पत्नी बाहर निकलीं तो चिल्लाने लगीं। आसपास के लोग जुटे तो देखा कि सुभाष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर घर में चीख-पुकार मच गई।