फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला से मारपीट में चार पर केस दर्ज

Thu, 15 Feb 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में घर में घुसकर एक महिला से मारपीट के मामले में चार लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी राम निहोरा साहनी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह घर में खाना बना रही थीं। उसी समय गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर के घर में घुस गए और मारने-पीटने लगे। इससे मेरे सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि उक्त लोगों ने ससुर को भी मारपीट करके घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में गांव के ही आरोपी ध्रुप चौहान, अनूप चौहान, अमित चौहान और मोतीलाल चौहान उर्फ कृष्ण चौहान के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें