फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छपरा बुजुर्ग उर्फ ठाकुरपुर चौराहा का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भाटपाररानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छपरा बुजुर्ग उर्फ ठाकुरपुर चौराहा पर रविवार की शाम बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को इलाज के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के छपरा खुर्द निवासी राजेंद्र चौहान अपने गांव के चौराहा पर किसी कार्य से गए हुए थे। वे घर वापस लौट रहे थे। प्रतापपुर-भवानी छापर मार्ग स्थित ठाकुरपुर चौराहा पर एक ही बाइक पर सवार होकर दो युवक जा रहे थे। इसी दौरान राजेंद्र बाइक की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। मौत की खबर सुनकर उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष श्रीरामपुर अनिल कुमार ने कहा कि शव को भेज दिया गया है। बिहार निवासी बाइक सवार घायल दो युवकों को भी इलाज के लिए भेजा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें