फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भीषण गर्मी में नारी शक्ति की मिसाल समय से पहले पूरी की जनगणना

Tue, 26 May 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भीषण गर्मी के बीच जहां मकान जनगणना कार्य चुनौती बनता जा रहा है, वहीं रायपुरवा की महिला प्रगणक मेनका देवीने अपने कार्य से एक नई मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत मेनका देवी ने 42 डिग्री तापमान के बीच अपने एचएलबी के अंतर्गत 70 घरों का संपूर्ण सर्वे मात्र तीन दिन में पूरा कर लिया।
उनका यह प्रयास न सिर्फ अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि महिलाएं किसी भी चुनौती का डटकर सामना कर सकती हैं।
मकान जनगणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक निर्धारित है। बड़ी संख्या में प्रगणक और सुपरवाइजर फील्ड में कार्यरत हैं। ऐसे में मेनका द्वारा समय से पहले कार्य पूरा करना विशेष उपलब्धि माना जा रहा है। चार्ज अधिकारी तहसीलदार अलका सिंह ने मेनका को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें