फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी ने भाई-भतीजे के साथ मिलकर पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर (देवरिया)। क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव के महुआबारी टोला में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर पति को डंडे-बेल्ट से इतना पीटा कि वह गंभीर हो गया।
विज्ञापन


हालांकि बाद में पत्नी ही उसे मेडिकल कॉलेज ले गई पर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद वह फरार हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार महुआबारी निवासी मुकेश सिंह (40) पुत्र टेल्हू सिंह की शादी कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के पिपरा झाम गांव में हुई थी। दोनों दोनों के एक बेटा और दो बेटियां हैं। बताया जा रहा हैै कि पति-पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को भी दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान पत्नी का भाई और उसकी बहन का बेटा भी मौजूद थे। बात इतनी बढ़ गई कि तीनों ने मिलकर मुकेश को कमरे में बंद कर डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी मुकेश को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पत्नी फरार हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने अपनी भाभी, उसके भाई और बहन के बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें