देवरिया। भागलपुर विकासखंड के इशारु गांव में माता-पिता और भाई की मृत्यु के बाद बेसहारा हुई पांच बहनों की मदद के लिए डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर प्रशासन की टीम पहुंची। जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला एवं बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बालिकाओं की काउंसलिंग कर पारिवारिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी ली।
परिवार में 21 वर्षीय पुष्पा, 16 वर्षीय दुर्गा, 14 वर्षीय देववंती, 12 वर्षीय आशु और 10 वर्षीय राधिका हैं। पिता की करीब पांच वर्ष पहले, भाई की तीन वर्ष पहले और मां की करीब 10 दिन पहले मृत्यु हो गई थी। संवाद