रुद्रपुर। माहिगंज गांव निवासी राम सिंह की 13 वर्षीय पुत्री रंजना शनिवार की शाम करीब छह बजे धान के खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के बाद रंजना किसी तरह घर पहुंची और परिजन को बताया। परिजन इलाज के बजाय उसे उसे धार्मिक स्थल पर ले गए।
धार्मिक स्थल से किशोरी को मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कही गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने किशोरी की जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। संवाद