फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमिताभ ठाकुर की जमानत के लिए आज दाखिल होंगे कागजात

Mon, 02 Feb 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की जमानत के लिए कोर्ट में सोमवार को जमानदारों के कागजात दाखिल किए जाएंगे। इनके सत्यापन के बाद जमानत का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं रविवार को भी अमिताभ ठाकुर महर्षि देवरिया बाबा मेडिकल काॅलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच भर्ती रहे।
विज्ञापन

शहर के पुरवां इंडस्टि्रयल एरिया में पत्नी नूतन ठाकुर के नाम में हेरफेर कर जमीन आवंटित कराने के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की जमानत अर्जी पिछले दिनों जिला जज की कोर्ट ने मंजूर कर ली है। इससे पूर्व बनारस की कोर्ट से जमानत मिलने व 30 जनवरी को लखनऊ सीजेएम कोर्ट से वारंट बी निरस्त होने के बाद उनको जमानत मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि अमिताभ ठाकुर के जमानतदारों के कागजात सोमवार को कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद जमानतदारों का पुलिस सत्यापन होगा। इसमें सबकुछ सही मिलने के बाद जमानत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें