फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमिताभ ठाकुर ने कोर्ट में प्रस्तुत किया प्रार्थनापत्र

Tue, 14 Jul 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सदर कोतवाली में उनके खिलाफ दर्ज मामले में अब तक की कार्रवाई पर प्रगति रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने अधिवक्ता के जरिये कार्यवाहक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अर्जी दी है।
जज के अवकाश पर होने के चलते अर्जी को सिविल जज सीनियर डिवीजन संख्या 15 के न्यायालय में पारस यादव के समक्ष पेश हुआ। पत्रावली पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बहस की, मगर पत्रावली पर कोई आदेश पारित नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अमिताभ ठाकुर नेअर्जी में कहा है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 10 महीने से अधिक समय बीत चुका है। फिर भी जांच को कानूनी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचाया गया है। पुलिस रिपोर्ट कोर्ट के सामने प्रस्तुत नहीं की गई है।
विज्ञापन

12 सितंबर 2025 को अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर पर देवरिया के पुरवां इंडस्टि्रयल एरिया में नूतन ठाकुर के नाम में हेरफेर कर प्लॉट आवंटन का आरोप लगाते हुए लखनऊ के तालकटोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद केस को देवरिया स्थानांतरिक कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें