तमकुहीरोड। सेवरही के समता कालोनी श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा के छठे दिन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव लिंग व शिव परिवार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान हरहर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
पुरोहितों ने मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग, कार्तिकेय, गणेश, शनिदेव और नंदी महाराज की स्थापित प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद मुख्य यजमान हरेराम तिवारी, मदनमोहन त्रिपाठी, अजय पांडेय, शिवमोहन तिवारी, बड़कु तिवारी, सभासद सुधीर तिवारी, डाॅ. दीपक कुमार कांदु, रविंद्र मिश्र, चंदन शुक्ल, राजन मिश्र, दीपक जायसवाल, अजय गुप्ता, राधेश्याम मिश्र, संजय मिश्र आदि ने विधि विधान से पूजन कर मंदिर का परिक्रमा की। रविवार को हवन पूजन और भंडारा के बाद यज्ञ का समापन होगा। इस दौरान राजेश राय, ललित सिंह, मक्खन जायसवाल आदि मौजूद है।