फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की बधाई

Sun, 01 Mar 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम हुआ। शिक्षक और कर्मचारियों ने एक दूसरे को एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और संगठनात्मक एकता का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ संगठन को और मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों के बीच पारस्परिक समन्वय बढ़ने के साथ कार्यस्थल का वातावरण सकारात्मक बनता है।
विज्ञापन

इस दौरान सहायक वित्त लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, डीसी गौरव पांडेय, अखिलेश गौतम, विवेक पांडेय, दिलीप पांडेय, बृजभूषण पांडेय, राकेश पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, मनोज दुबे, प्रेम शंकर मिश्रा, जयप्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें