फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जाम में आधे घंटे फंसी एंबुलेंस, दर्द से कराहती रही प्रसूता

Mon, 12 May 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सब्जी मंडी के समीप जाम में फंसी एंबुलेंस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। रविवार को गांधी चौक से रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल को जाने वाली सड़क पर जाम लगा रहा। इसमें एंबुलेंस फंस गई। करीब आधे घंटे तक घर पर प्रसूता दर्द से कराहती रही।
राहगीरों के प्रयास से जाम खुला, तब जाकर एंबुलेंस सहित अन्य वाहन निकल पाए। कुछ देर बाद दोबारा जाम लग गया। शहर की सड़कें चौड़ी तो कर दी गईं, मगर वाहनों के लिए आज भी उतनी जगह मिलती है, जितनी पहले थी। इसका मुख्य कारण दुकानदारों द्वारा सड़क की दोनों पटरियों पर किया गया अतिक्रमण है।
विज्ञापन

सुबह मुसैला गांव निवासी रामू की पत्नी रीता देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। रामू ने डायल 108 नंबर को फोन कर पत्नी की हालत से अवगत कराया। इसके बाद चालक एंबुलेंस लेकर हॉस्पिटल से निकला। जब रेलवे स्टेशन के आगे पहुंचा तो सड़क जाम था। सायरन बजने का सड़क के किराने लगाए सब्जी के दुकानदारों को नहीं सुनाई पड़ा।
सब्जी मंडी के पास जल्दी निकलने की होड़ में वाहन आड़े-तिरछे हो गए। धीरे-धीरे जाम बढ़ता चला गया। रेलवे स्टेशन से गांधी चौक तक जाम लग गया। इस पर सभासद अशोक गुप्ता की नजर पड़ी तो उन्होंने एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया। इ
विज्ञापन

सके बाद प्रसूता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि जाम से निजात के लिए अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही राहगीरों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें