रामपुर कारखाना। कामधेनवा गांव में रविवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से 57 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन परिजन उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार, कमधेनवा गांव निवासी राजेश पांडेय रविवार की दोपहर इनवर्टर के लिए विद्युत बोर्ड दुरुस्त कर रहे थे। इसी बीच करंट की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुन घर के सदस्य मौके पर पहुंचे और लाइन काट दी। मौत की सूचना पर पत्नी उषा देवी व बेटा शिवम और शुभम तथा बेटी शिखा दहाड़ मार कर रोने लगीं। संवाद