भटनी। शुक्रवार को भटनी जंक्शन पर अंबाला कैंट-मऊ जंक्शन विशेष गाड़ी करीब 12 घंटे विलंब से पहुंची। इसके साथ ही 10 ट्रेन दो से तीन घंटे की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि मुंबई-आजमगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस एक घंटे, गोमतीनगर-बैंगलुरु एक्सप्रेस दो घंटे, कामाख्या-उदयपुर सिटी कविगुरु एक्सप्रेस तीन घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे और अंबाला कैंट-मऊ जंक्शन विशेष गाड़ी 12 घंटे विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से पूरे दिन यात्री परेशान रहे। यात्रियों का कहना था कि रेलवे की ओर से समय-समय पर स्पष्ट घोषणा न होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी रही।